लखनऊ। नये कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों के भारत बंद का समर्थन करते हुये कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दावा किया कि उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिये लागू किये गये कृषि कानूनों के विरोध में पूरा देश अन्नदाताओं के साथ खड़ा है।
श्रीमती वाड्रा ने सोमवार को ट्वीट किया खेत किसान का,मेहनत किसान की, फसल किसान की लेकिन भाजपा सरकार इन पर अपने खरबपति मित्रों का कब्जा जमाने को आतुर है। उन्होने दावा किया कि पूरा हिंदुस्तान किसानों के साथ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी काले क़ानून को वापस लें।
गौरतलब है कि संयुक्त किसान मोर्चा ने कृषि कानूनों के विरोध में आज भारत बंद का आवाहन किया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों को छोड़ कर समूचे राज्य में हालांकि बंद का कोई असर नहीं दिख रहा है।



More Stories
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात