बुलंदशहर। कोतवाली स्याना पुलिस ने मोबाइल चोर गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार की उनकी निशानदेही पर चोरी के आठ मोबाइल बरामद किए हैं।
सीओ अलका सिंह के बताए अनुसार बुधवार को एसआई चंद्रभान सिंह सुरक्षा के मद्देनजर नगर के स्याना-बीबीनगर नगर मार्ग पर पुलिस कर्मियों के साथ चेकिंग कर रहे थे उसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने थाना अहार क्षेत्र के ग्राम औरंगाबाद ताहरपुर निवासी पीतम, धर्मेंद्र व नींटू चोरी के आठ मोबाइलों के साथ गिरफ्तार किया है।
सीओ ने बताया कि तीनों चोर गैंग बनाकर मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम देते थे,तीनों चोरों के खिलाफ थाना औरंगाबाद में मोबाइल चोरी का मुकदमा भी दर्ज है,पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज जेल भेज दिया है।


More Stories
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील
मेहनत का चमका सितारा: S.S. छात्र-छात्राओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित