लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में चुनावी कैंपेन के और थीम सांग व चुनावी अभियान के नारे ”यूपी फिर मांगें भाजपा सरकार” व मीडिया सेंटर का शुभारंभ करते हुए सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास के मूलमंत्र को अपना ध्येय वाक्य मानते हुए प्रदेश सरकार ने कार्य किया और आज उसका परिणाम है कि विकास की योजनाओं का लाभ सबको, विकास सबको, लेकिन तुष्टीकरण किसी का नहीं हुआ। पिछली सरकारों में मुख्यमंत्री और मंत्री अपना मकान बनाते थे, लेकिन मुझे इस बार पर गौरव की अनुभूति होती है कि डबल इंजन की सरकार ने 43 लाख गरीबों को एक-एक मकान दिया है।
MSP का लाभ किसानों को भाजपा सरकार ने दिया
CM ने कहा कि 36 हजार करोड़ का 86 लाख किसानों का कर्ज माफी का कार्यक्रम भी भाजपा ने किया। यही नहीं, सपा, बसपा फिर सपा की सरकारों में चीनी मिलें बंद होती थीं। हजारों करोड़ रुपए का गन्ना मूल्य का बकाया भी वर्षों लंबित रहता था। हमारी सरकार पांच साल में एक लाख 55 हजार करोड़ का भुगतान भी कर चुकी है। कोरोना के बावजूद इस साल 55 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद सीधे किसानों से करते हुए 10 हजार करोड़ का भुगतान किया गया है। MSP का लाभ किसानों को भाजपा सरकार ने दिया।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या, डॉ. दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री गोविंद शुक्ला और प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित उपस्थित रहे।


More Stories
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात