कानपुर। चकेरी के फर्नीचर कारीगर मर्डर मिस्ट्री का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा किया। पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की घर के अंदर ही हत्या की थी। इसके बाद घर के पीछे खंडहर में शव को फेंक दिया था। सुबह हत्याकांड का ड्रामा करते हुए पुलिस का सूचना दी थी, लेकिन कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर पुलिस ने जांच की तो हत्याकांड का खुलासा हो गया। चकेरी पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी सोनम और उसके प्रेमी कमलेश को गिरफ्तार कर लिया है।
चकेरी थाना क्षेत्र के सजारी गांव में रहने वाले सर्वेश राजपूत का शव बीते शनिवार सुबह घर के पीछे खंडहर में मिला था। पत्नी सोनम ने आरोप लगाया था कि देर रात किसी ने फोन किया और उससे लेन-देन को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद वह लापता हो गए और सुबह घर के पीछे शव मिला था। चकेरी पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू की तो सोनम के प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया।
प्रेमी कमलेश के बारे में जांच पड़ताल की तो रात में लगातार कई फोन और लोकेशन भी मृतक सर्वेश के घर पर मिली। पुलिस ने गिरफ्तार करके सख्ती से पूछताछ की। कमलेश ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए कबूल किया कि वह सोनम के साथ घर में था। इसी दौरान सर्वेश अचानक आ गया और कहासुनी होने लगी। आवेश में आकर उसने सोनम के साथ मिलकर सर्वेश की गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर देर रात ही शव को घर के पीछे ठिकाने लगा दिया। चकेरी पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी ईस्ट प्रमोद कुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हत्याकांड का खुलासा किया।
चकेरी थाना प्रभारी मधुर मिश्रा ने बताया कि सर्वेश के पत्नी की अवैध संबंधों की चर्चा पूरे मोहल्ले में थी। हत्याकांड के बाद उसकी पत्नी और प्रेमी की सख्ती से जांच-पड़ताल की गई। जांच के दौरान एक के बाद एक साक्ष्य मिलते चले गए और पुलिस ने दोनों को इसी आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्याकांड का खुलासा हो गया।
हत्या में बहू का ही हाथ होने पर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक सर्वेश की मां गोमती ने बताया पहले तो उनके बेटे की हत्या हो गई। अब सामने आया है कि बहू ने ही प्रेमी के साथ मिलकर कत्ल किया है। रो-रो कर यही कहती रहीं कि अब सर्वेश की दोनों बेटियां अनन्या और नित्या को कैसे पालेंगी। बुढ़ापे में अब उनका कोई सहारा नहीं रह गया। बहू ने उनका पूरा परिवार उजाड़ कर रख दिया।
More Stories
लखनऊ में उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह एवं प्रदेश व्यापारी महाकुंभ का हुआ आयोजन, महराजगंज व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी लिया भाग
Exclusive News – मुझे तो विश्वास ही नहीं हो रहा है, यहां की Police तो जादूगर है, जाने क्या था मामला
Gorakhpur News : खुशखबरी- गोरखपुर में गोवा और मुंबई के तरह कर सकेंगे मौज मस्ती, रामगढ़ताल में उतरा Parasailing Boat, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा