फतेहपुर। बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हामिदपुर हरिकरन में पत्नी के मायके चले जाने से क्षुब्ध 45 वर्षीय अधेड़ ने कैरोसीन डालकर आग लगा लिया जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया जिसे उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत नाजुक बनी है।
जानकारी के अनुसार हामिदपुर हरिकरन गांव निवासी देवीगुलाब का पुत्र बिनोद का अपनी पत्नी सुनीता देवी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था जिस पर पत्नी अपने मायके चली गयी पत्नी के मायके चले जाने के बाद बीती रात पति ने जमकर शराब पिया और अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा लिया जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने अधेड़ को बिन्दकी सीएचसी पहुंचाया जहां हालत ठीक न होने पर सदर अस्पताल के लिये रेफर कर दिया जहां जिन्दगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।



More Stories
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील