सिसवा बाजार-महाराजगंज। स्थानीय नगर निवासी पत्रकार विनोद मद्धेशिया का आज सुबह खेखड़ा घाट पर अंितम संस्कार हुआ, इस दौरान काफी भीड़ रही, सभी की आंखें नम थी।
बताते चले युवा पत्रकार विनोद मद्धेशिया ने स्वतंत्र चेतना दैनिक अखबार में सिसवा बाजार से पत्रकार जगत में कदम रख््ाा फिर हिंदुस्तान अखबार में अपनी सेवा देने लगे, दो सप्ताह पहले अचानक तबीयत खराब होने के कारण गोरखपुर इलाज के लिये ले जाया गया फिर लखनऊ इलाज के लिए जाना पड़ा, यहां से स्वस्थ होकर गोरखपुर वापस आ चुके थे लेकिन गुरूवार की दोपहर अचानक तबियत बिगड़ी, जिसके बाद गोरखपुर में एक अस्पताल में इलाज चल रहा था कि देर शाम निधन हो गया।
इनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, विनोद मद्धेशिया बेहद मिलनसार और स्वच्छ विचारों वालो थे, अपनी 8 साल की एक पुत्री व 3 साल के बेटे को छोड़ असमय इस दुनिया से जाना सबको झकझोर दिया, इनका असय जाना पत्रकारिता जगत के साथ सामाजिक क्षेत्र में भी काफी क्षति हुई है।
अन्तिम संस्कार में ओ0ए0जोसेफ, डा0पंकज तिवारी,शैलेश सुल्तानिया, प्रमोद जायसवाल, रोशन मद्वेशिया, प्रमोद शर्मा, उमेश पूरी, गिरजेश जायसवाल, नागेन्द्र मल्ल, एडवोकेट मनोज केशरी, एडवोकेट प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, पत्रकार प्रतापनारायण जायसवाल, असलम सिद्दीकी, ओंकार कसेरा, गुफरान अहमद, बलराम मिश्रा, कुंदन सिंह, दिनेश यादव, मनोज जायसवाल, अरूणेश मद्वेशिया व आसपास के कई अन्य पत्रकार,सामाजिक संगठों के लोग व हिन्दुस्तान अखबार महराजगंज कार्यालय की पूरी टीम सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।


More Stories
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील
मेहनत का चमका सितारा: S.S. छात्र-छात्राओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित