निचलौल-महराजगंज। सर्किल निचलौल जनपद महाराजगंज में अबैध टेंपो बस स्टेशन स्टैंड हटाए जाएंगे, स्टैंड चलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
आज क्षेत्राधिकारी निचलौल सुनील दत्त दुबे ,आरटीओ महाराजगंज व यातायात निरीक्षक जयप्रकाश यादव की संयुक्त टीम द्वारा सर्किल के सभी स्थानों का भ्रमण किया गया।
उन्होंने बताया कि अवैध स्टैंड चलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी, सर्किल के किसी थाने में अगर कोई अवैध स्टैंड पाया जाता है तो संबंधित प्रभारी निरीक्षक व हल्का प्रभारी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।


More Stories
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात