बुलंदशहर। मामूली विवाद में देवर ने बीच सड़क पर ही धारदार कुल्हाड़ी से अपनी भाभी पर जानलेवा हमला कर दिया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है, महिला खतरे से बाहर बताई जा रही है।
यह मामला बुलंदशहर के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के फत्तो बावली गेट स्थित कुम्हारों वाली गली का है, आरोपी देवर को पुलिस ने पकड़ कर थाने ले गयी और मामले की जांच में लग गयी है।
आरोपी देवर को उसकी पत्नी छोड़ कर चली गयी है ऐसे में मानसिक तनाव में बताया जा रहा है, पुलिस के मुताबिक मामूली विवाद में देवर ने अपनी भाभी पर कुल्हाड़ी से कई वार किया।



More Stories
विधायक पीएन पाठक ने टेकुआटार के विकास को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा मांग पत्र
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न