बांदा। तालाब नहाने जा रही महिला को पड़ोसी युवक ने दबोच लिया। उसके साथ छेडख़ानी की। शोरशराबा सुनकर पति और जेठानी मौके पर पहुंच गए। विरोध करने पर दबंगों ने दंपति समेत तीन लोगों को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। तीनो घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मटौंध थाने के एक गांव की रहने वाली 28 वर्षीय युवती रविवार की दोपहर तालाब नहाने गई थी। इसी बीच तालाब के भीटे में बैठे एक युवक ने उसे दबोच लिया। उसके साथ छेडख़ानी करने लगा। युवती के चीखने चिल्लाने पर उसका पति और जेठानी मौके पर पहुंच गए। पति ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। तीन लोगों ने तीनो को लाठी और कुल्हाड़ी से मारकर घायल कर दिया। शोरशराबा सुनकर मुहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए। किसी तरह समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। गंभीर रूप से घायल पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।



More Stories
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात