अमेठी। स्थानीय कोतवाली की कस्थुनी चौकी पर तैनात सिपाही की ड्यूटी के दौरान आकस्मिक मौत हो गयी।
घटना के सम्बंध में जानकारी देते हुए कोतवाल परसुराम ओझा ने बताया कि कस्थुनी चौकी पर प्रेमचन्द भारती पुत्र गयादीन निवासी ग्राम छिबैया थाना झूसी जनपद प्रयागराज सिपाही के पद पर तैनात थे। पूरे बख्त गांव में ड्यूटी करते समय अचानक उनकी तबीयत खराब होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सीएचसी मुसाफिरखाना लाया गया।जहाँ इलाज के दौरान अपराहन लगभग साढ़े तीन बजे उनकी मौत हो गई। सूचना मृतक के परिजनों को दी गयी है। उनके आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



More Stories
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील
मेहनत का चमका सितारा: S.S. छात्र-छात्राओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित