लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद तथा कुछ अन्य जिलों मे डेंगू तथा अन्य प्रकार के बुखार के बढ़ते प्रकोप पर चिंता जाहिर करते हुए सरकार से इस पर ध्यान देने का आग्रह किया है। मायावती ने बृहस्पतिवार को एक ट्वीट में कहा उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी के बीच डेंगू व अन्य रहस्यमयी बुखार का प्रकोप बड़ी तेजी से लगभग पूरे राज्य को अब अपनी चपेट में ले रहा है, लेकिन सरकारी अस्पतालों में उचित व्यवस्था के अभाव में कई मरीजों की जान जा रही है। यह अति-चिन्तनीय है। सरकार इस ओर जरूर ध्यान दे।”
यूपी में कोरोना महामारी के बीच डेंगू व अन्य रहस्यमयी बुखार आदि का प्रकोप भी यहाँ बड़ी तेजी से लगभग पूरे प्रदेश को अब अपने चपेट में ले रहा है लेकिन सरकारी अस्पतालों में उचित व्यवस्था के अभाव में इनके मरीज़ों की काफी मौतें भी हो रही हैं, जो अति-चिन्तनीय। सरकार इस ओर जरूर ध्यान दे।
— Mayawati (@Mayawati) September 9, 2021



More Stories
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील