कानपुर। डांस सिखाने वाला टिचर तो दुष्कर्मी ही नही बल्कि ब्लेकमेलर निकला, किशोरियों ने बताया कि डांस टीचर जब डांस सिखाता था तो वह बैड टच करता था, मगर उनको लगा कि वह जानबूझकर ऐसा नहीं कर रहा है, इसलिए वह कुछ नहीं बोलती थीं, डांस सिखाने की आड़ में किशोरियों से दुष्कर्म किया, उनके अश्लील वीडियो बनाए, उनसे पैसे वसूले, अब तक चार पीड़िताएं सामने आ चुकी हैं, इस में एक पीड़िता बालिग है जबकि अन्य तीन किशोरियां हैं जिनकी उम्र महज 13-14 साल है।
गोविंद नगर के गुजैनी निवासी हिमांशु सोनी आर-वन डांस एकेडमी चलाता है। साइबर ठगी की जांच करते हुए पुलिस ने सोमवार को खुलासा किया था कि हिमांशु ने डांस सिखाने की आड़ में किशोरियों से दुष्कर्म किया, पीड़ित तीन किशोरियों ने डांस टीचर हिमांशु सोनी की करतूतों की दास्तां बयां कीं, पुलिस ने मंगलवार को तीनों के बयान दर्ज किए, एक दो दिन में पीड़िताओं के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
पीड़ित किशोरियों ने अपने बयानों में बताया कि एक बार दुष्कर्म कर वीडियो बनाने के बाद आरोपी हिमांशु ने कई बार अपना शिकार बनाया। उनको उनके वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल कर उनके साथ अश्लीलता व दुष्कर्म करता रहा, डराकर रकम भी वसूली।


More Stories
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात