July 27, 2024

UP One India

Leading Hindi News Website

जिसे दुल्हन समझा वह निकली किन्नर, पति पहुंचा न्यायालय

           

जिसे दुल्हन समझा वह निकली किन्नर, पति पहुंचा न्यायालय

ग्वालियर। शादी होने के बाद पता चला उनकी दुल्हन किन्नर है और अब किन्नर से विवाह होने पर राजेंद्र (परिवर्तित नाम) ने कुटुंब न्यायालय में विवाह शून्य करने के लिए आवेदन किया है। पति ने पत्नी की जांच कराए जाने की मांग की है। क्या उसकी पत्नी माँ बन सकती है। क्या उसके जननांग पूर्ण रूप से विकसित हैं। दाम्पत्य संबंध बनाने में सक्षम है।       
      कोर्ट में महिला के मेडिकल परीक्षण पर बहस पूरी हो गई है। 23 मार्च को फैसले की तारीख है। एक अन्य मामले में आरक्षक की शादी भी किन्नर से होने के बाद मामला कोर्ट में आया है। इसमें पहली पत्नी की मौत के बाद ससुर ने दामाद की किन्नर से शादी करवाई थी।

error: Content is protected !!