December 15, 2025

UP One India

Leading Hindi News Website

छात्र क्लास बंद कर पहुंच गये पब, की पार्टी, आपत्तिजनक वीडियो वायरल, कॉलेज ने दिया नोटिस

   

छात्र क्लास बंद कर पहुंच गये पब, की पार्टी, आपत्तिजनक वीडियो वायरल, कॉलेज ने दिया नोटिस

        इंदौर। इंदौर के होलकर साइंस कॉलेज के छात्रों द्वारा क्लास बंद कर पब जाकर पार्टी करने और आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आए कॉलेज प्रबंधन ने छात्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं, साथ ही  उनके पैरेंट्स को भी बुलाया है।
     बता दें कि गत दिवस सेकंड ईयर के कुछ छात्र बिना अनुति पब गए थे। विद्यार्थियों की संख्या 50 से अधिक बताई जा रही है, जिसमें लड़कियां भी शामिल थीं। इस दौरान सोशल मीडिया पर इनकी पार्टी के कुछ वीडियो भी वायरल हुए, जिसमें कुछ स्टूडेंट्स आपत्तिजनक अवस्था में थे।
       जब मामला कॉलेज प्रबंधन की जानकारी में आया तो प्रबंधन ने छात्रों को चिन्हित कर नोटिस जारी किए। प्राचार्य सुरेश सिलावट ने कहा कि विद्यार्थियों को समझाया जा रहा है।

You may have missed

error: Content is protected !!