इंदौर। इंदौर के होलकर साइंस कॉलेज के छात्रों द्वारा क्लास बंद कर पब जाकर पार्टी करने और आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आए कॉलेज प्रबंधन ने छात्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं, साथ ही उनके पैरेंट्स को भी बुलाया है।
बता दें कि गत दिवस सेकंड ईयर के कुछ छात्र बिना अनुति पब गए थे। विद्यार्थियों की संख्या 50 से अधिक बताई जा रही है, जिसमें लड़कियां भी शामिल थीं। इस दौरान सोशल मीडिया पर इनकी पार्टी के कुछ वीडियो भी वायरल हुए, जिसमें कुछ स्टूडेंट्स आपत्तिजनक अवस्था में थे।
जब मामला कॉलेज प्रबंधन की जानकारी में आया तो प्रबंधन ने छात्रों को चिन्हित कर नोटिस जारी किए। प्राचार्य सुरेश सिलावट ने कहा कि विद्यार्थियों को समझाया जा रहा है।


More Stories
मकर संक्रांति से जागेंगे सदियों से उपेक्षित मंदिर, सनातन सेना शुरू करेगी पुनः जीवनद्वार अभियान
PM Kisan Yojana 2024- मोदी 3.0 सरकार ने किसानों के लिए किया बड़ा एलान, इस दिन जारी होगी पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त
Heat Wave Alert – कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट, लू से राहत के आसार नहीं