गोरखपुर। ग़ौसे आज़म फाउंडेशन द्वारा नगर पंचायत गोला बाज़ार जनपद गोरखपुर हेतु रजिस्टर्ड क़ाज़ी नियुक्त किए जाने के बाद गोरखपुर पहली बार पहुंचने पर मुफ़्ती मो. शोएब रज़ा निज़ामी फ़ैज़ी का बक्शीपुर स्थित चिश्तिया मस्जिद में ज़ोरदार स्वागत किया गया।
चिश्तिया मस्जिद के इमाम हाफिज़ महमूद रज़ा क़ादरी, ग़ौसे आज़म फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष समीर अहमद, मो. फ़ैज़ व अन्य सदस्यों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। समारोह का आगाज़ क़ुरआन-ए-पाक की तिलावत से हुआ। मौलाना निस़ार निज़ामी ने नात-ए-पाक पढ़ी। मौलाना रिज़वानुल्लाह मिस्बाही ने दुआ की। मुफ़्ती शोएब रज़ा निज़ामी फ़ैज़ी ने ग़ौसे आज़म फाउंडेशन की टीम का शुक्रिया अदा किया।


More Stories
विधायक पीएन पाठक ने टेकुआटार के विकास को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा मांग पत्र
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न