सिसवा बाजार-महराजगंज। गोरखपुर-नरकटियागंज रेल मार्ग पर गुरली रमगढ़वां और खड्डा रेलवे स्टेशन के बीच आज रेलवे ट्रैक पर एक युवक का कटा शव पर मिला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोठीभार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की पहचान अंबेडकर नगर बुचिया टोला निवासी 25 वर्षीय सुनील पुत्र बाड़ा के रूप हुई।
मिली जानकारी के अनुसार गुरली रमगढ़वां व खड्डा रेलवे स्टेशन के बीच गेट संख्या 30 बी 2 के पास आज सुबह रेलवे ट्रैक एक युवक का कटा शव मिला, सूचना पर कोठीभार पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, मृत युवक के शरीर पर वक लाल रंग का टीशर्ट व लाल रंग का लोवर था। शव मिलने की खबर आस-पास फैल गयी, कुछ देर बाद शव की पहचान सिसवा नगर पालिका परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या एक अंबेडकर नगर टोला बुचियां निवासी 25 वर्षीय सुनील पुत्र बाड़ा के रूप हुई।

परिजनों के अनुसार सुनील कुछ महीनों से मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे जिसका इलाज चल रहा था और बीती रात से ही घर से गायब थे।


More Stories
National Youth Day – सेंट एंड्रयूज कॉलेज में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Gorakhpur News – बच्चों को सिखाया गया दरगाह व कब्रिस्तान में हाजिर होने का सही तरीका
Gorakhpur News – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की NSS इकाई ने सड़क सुरक्षा पर निकाली यातायात जागरूकता रैली