नई दिल्ली। बेशक गांधी जी आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके विचार हर तरफ मौजूद हैं। हर तरफ उनको मानने वाले हैं। उनके रास्ते पर चलने वाले लोग हैं। विश्व के अनेक हिस्सों में गांधी दर्शन का प्रतिनिधित्व कर रहे लोग हैं। उन्हीं में से एक है धरा धाम इंटरनैशनल के मुखिया सौहार्द शिरोमणि डॉ. सौरभ पाण्डेय जो भारत ही नहीं अपितु दुनिया के विभिन्न देशों में गांधी दर्शन की मशाल बन प्रकाश फैला रहे हैं।
जिस प्रकार महात्मा गांधी ने अस्पृश्यता को खत्म करने और सामाजिक समरसता को कायम करने पर जोर दिया था, उसी तरह डॉ.सौरभ पाण्डेय सामाजिक एवम धसर्मिक सद्भावना के प्रसार के लिए अनवरत कार्य किए जा रहे हैं। धार्मिक रूप से बंटते जा रहे समाज के बीच धराधाम इंटरनेशनल की परिकल्पना से वह लगातार सद्भावना बढ़ाने की दिशा में कदम बढा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जन्मे डॉ. सौरभ के कदमों की धमक विश्व के अनेक देशों में महसूस की जा रही है। सामाजिक सद्भावना की आवश्यकता को समझते हुए विश्व के अनेक देशों के लोग उनके कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए तैयार हैं। धराधाम की परिकल्पना से पहले भी वे विभिन्न मुद्दों पर लोगों को जागरूक करते रहे हैं।
जैसे गांधीजी जीवन मूल्यों के संरक्षण और संवर्धन का विचार रखते थे वैसे ही विचार के अनुरूप कार्य करते हुएडॉ. सौरभ पूरे विश्व को यह समझाने में लगे हुए हैं कि महात्मा गांधी के विचार ही विश्व को अहिंसा और शांति की ओर ले जाने वाले हैं। वह बताने में लगे हुए हैं कि धर्म बांटता नहीं है। धर्म का कार्य लोगों को जोड़ना है। दिलों की दूरी को समाप्त करना है।
आज जब विश्व के अनेक क्षेत्रों में धर्म के नाम पर हिंसा हो रही है, धर्म के नाम पर आतंक फैलाया जा रहा है, तब डॉ.सौरभ पाण्डेयके मिलकर समरसता बढ़ाकर हम सुनहरे भविष्य का ताना-बाना बुनने में मानवता के लिए मददगार साबित हो सकते हैं।उनके साथ शांति एवम सद्भावना के संदेशों को दूर दूर तक फैलाने में डॉ. सूर्य प्रकाश इंटरनेशनल निदेशक,डॉ. प्रेम प्रकाश सी ई ओ ,डॉ. शम्भू पवार ,डॉ. एहसान अहमद,डॉ. निक्की शर्मा,राजा भाऊ सेठ ,रत्नाकर त्रिपाठी, गौतम पाण्डेय,आशुतोष शुक्ला,जगनैंन सिंह नीटू, मिन्नत गोरखपुरी,डॉ. अमिताभ पाण्डेय, डॉ. नीरज गुप्ता,सोमनाथ पाण्डेय, डॉ. सतीश चन्द शुक्ला,अभिषेक जैन,ई.मिन्नतुल्लाह उर्फ मिन्नत गोरखपुरी,सत्य प्रकाश सिंह,केशव प्रसाद श्रीवास्तव,असिमिद,डॉ. राम कृष्ण शाह अमेरिका, प्रो.इवान गासिना (क्रोशिया) त्रियोगी नारायण पाण्डेय, डॉ. रागिनी पाण्डेय,डॉ. करिश्मा मानी,डॉ. चार्ल्स ईभोरिया नाइजीरिया ,महेश ओझा संस्था,पूजा निगम,गौरव चौधरी आदि पदाधिकारी निरन्तर तल्लीन है।



More Stories
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील