सिसवा बाजार-महराजगज। नगर पालिका परिषद सिसवा के सबया ढाला स्थित भारतीय स्टेट बैंक परिसर में मंगलवार की शाम को शाखा प्रबंधक शैलेश सिंह ने दरियादिली दिखाते हुए गरीब बुजुर्गों में ठंड से बचाव हेतु कंबल वितरण कर मानवता का संदेश दिया।
प्रबंधक शैलेश ने बताया कि जीवन में सबसे बड़ा धर्म मानव सेवा है जिसके बदौलत हम बड़े से बड़े सफलता को प्राप्त कर सकते हैं, हम लोकसेवक हैं किंतु इंसानियत भी होनी जरूरी है और हर एक सक्षम व्यक्ति को गरीब,लाचार लोगों की चढ बढ़कर मदद करना चाहिए।
क्षेत्र से आए गरीब बुजुर्गों ने कंबल पाकर हर्ष व्यक्त करते हुए शाखा प्रबंधक को ढेर सारा आशीर्वाद दिया, वहीं लोगों ने इस कार्य की काफी सराहना किया।
इस दौरान अभिमन्यु चौरसिया, पप्पू गुप्त, विपुल जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।


More Stories
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील
मेहनत का चमका सितारा: S.S. छात्र-छात्राओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित