सिसवा बाजार-महाराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम कुंईया में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के रसोईया घर का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर सहित तमाम सामानों को चोर चुरा ले गए, इस मामले में प्रधानाध्यापक तेज प्रताप यादव ने कोठीभार पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुंईया के प्रधानाध्यापक तेज प्रताप यादव ने कोठीभार पुलिस को दिये तहरीर में लिखा है कि आज 21 मार्च 2022 को जब मैं विद्यालय पहुंचा तो रसोईया द्वारा अवगत कराया गया कि रात में रसोई घर का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर, चूल्हा, इो बड़ा हंडा, 35 थाली व 35 गिलास, एक अदद बड़ी एलमुनियम कड़ाही, 5 लीटर का कुकर व एक कैशरोल की चोरी हो गई है।
प्रधानाध्यापक तेज प्रताप यादव ने कोठीभार पुलिस को तहरीर देकर इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।



More Stories
Gorakhpur News – गणतंत्र दिवस परेड के लिए सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका चयनित
Gorakhpur Mahotsav 2026 में RPIC Convent School ने विज्ञान प्रतियोगिताओं में हासिल किया प्रथम स्थान
Road Safety Awareness Campaign – कॉलेज में प्रवेश करने वाले शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को किया गया जागरूक