उन्नाव। पीआरवी में तैनात हेड कांस्टेबल कृपाल सिंह शनिवार देर शाम बीघापुर थाना में ड्यूटी करने बिहार से जा रहे थे। तभी गौरी गांव के पास उन्नाव-लालगंज मार्ग पर कार ने उन्हें टक्कर मारी थी। जिन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया था। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। वह इसके पहले बिहार थाना में तैनात थे।
बीती सात जनवरी को उनका बिहार से बीघापुर स्थानांतरण हुआ था। इससे वे बिहार से बीघापुर ड्यूटी जाते थे। वे हमीरपुर जिला के मौदहा थानांतर्गत गांव सिजनोड़ा के निवासी थे। पोस्टमार्टम के बाद उनका पार्थिव शरीर पुलिस लाइन ले जाया गया। जहां एएसपी शशि शेखर सिंह, सीओ सिटी कृपा शंकर, सीओ लाइन सोनम सिंह आदि ने हेड कांस्टेबल को अंतिम विदाई दी। इसके बाद पार्थिव शरीर स्वजन को सौंप दिया गया।


More Stories
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात