July 16, 2026

UP One India

Leading Hindi News Website

करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

 

           भिण्ड। मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि ऊमरी थाना क्षेत्र के नुन्हाटा गांव में कल करवा चौथ की रात करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु हो गयी। यह परिवार बैलगाड़ी पर जा रहे थे तभी झूल रहे तार की चपेट में आने से श्याम सिंह, उनकी पत्नी चिरैया और छह वर्षीय बेटी की मौत हो गयी। इस घटना में दो अन्य लोग करंट की चपेट में आने से झुलस गये है। इन दोनों लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

error: Content is protected !!