सहारनपुर। सीमेंट व्यापारी को उधार का पैसे मांगने पर गोली मारने का मामला सामने आया है, सीमेंट व्यापारी की हालत गंभीर है और हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार यह मामला थाना सदर बाजार क्षेत्र के नवीन नगर का है जहां पर सुबह करीब 9 बजे एक सीमेंट व्यापारी राहुल जिसने मकान निर्माण कार्य के लिए एक व्यक्ति राजू को उधार में कुछ सीमेंट दिया था और जब सीमेंट के पैसे वापस नहीं आए तो राहुल सुबह राजू के घर पैसे लेने के लिए पहुंच गया जिसमें पैसे को लेकर कुछ कहासुनी हो गई और राजू ने राहुल के ऊपर फायरिंग कर दी, वहीं राहुल की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसमें राहुल को प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है, साथ ही पुलिस द्वारा फरार राजू की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।


More Stories
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात