जौनपुर । जिले में आए दिन बदमाश पुलिसिया व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। लगातार वारदातो को अंजाम देकर आसानी से निकल जा रहे है और पुलिस देखती ही रह जाती है। इसी तरह का एक मामला सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में देखने को मिला।
पतहना गांव में बीती रात दो बजे पिकअप सवार बदमाशों ने सड़क के किनारे बसे एक गरीब परिवार के घर पर धावा बोल दिया। तीन चार की संख्या मे रहे बदमाशो ने गरीब के सीने पर कट्टा और पिस्टल रखकर 5 बकरियां वहां उठा ले गए। जाते-जाते बदमाशों ने यह धमकी भी दिया कि अगर किसी से शिकायत करोगे तो जान से मार देंगे। इससे कुछ दिन पहले भी इसी प्रकार की घटना उनके घर पर हो चुकी है।


More Stories
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात