फिरोजाबाद । सड़क हादसे में घायल भाई-बहिन में से भाई ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जवकि बहिन का उपचार जारी है।
थाना दक्षिण क्षेत्र के हुण्डावाला बाग निवासी अखिल उर्फ दीपक (30) पुत्र शिवदयाल अपनी बहिन कृति के साथ मोटरसाईकिल द्वारा एफ एच मेड़ीकल कालेज गया था। जहां से वापस लौटते समय रास्ते में अज्ञात वाहन ने मोटर साईकिल में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई-बहिन घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान अखिल की मौत हो गयी। अखिल की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
वही थाना मक्खनपुर क्षेत्र अन्तर्गत थाना शिकोहाबाद के नगला किला निवासी मनीष पुत्र मुकेष व मदन पुत्र दिनेश की बाइक डिवाइडर से टकरा गयी। हादसे में दोनों घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिये अस्पताल लाया गया है।



More Stories
विधायक पीएन पाठक ने टेकुआटार के विकास को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा मांग पत्र
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न