सिसवा बाजार-महाराजगंज। सिसवा नगर में बाइक चोर सक्रिय होने लगे हैं, आज मंगलवार की सुबह सब्जी मंडी से एक बाइक चोरी हो गई, पीड़ित ने इस मामले में सिसवा व कोठीभार पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित गोविंद कसौधन पुत्र हरि निवासी पकड़ी भारत खंड ने पुलिस को दिए तहरीर में लिखा है कि आज दिनांक 28 दिसंबर 2021 को करीब 9ः30 बजे मेरा लड़का सिसवा मेरी गाड़ी में सब्जी लेने गया था जो भी मोटरसाइकिल नंबर यूपी 56 Z5751 है जो आज चोरी हो गई, जिसे मेरी गाड़ी का कागजात व ड्राइविंग लाइसेंस उसी गाड़ी में है।
सब्जी मंडी भीड़भाड़ वाला इलाका है ऐसे में दिन दहाड़े सब्जी मंडी से बाइक चोरी होना पुलिस को चुनौती देना है लेकिन चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए बाइक तो चोरी कर ली अब देखना है पुलिस कितनी जल्दी इन बाइक चोरों को पकड़ने में सफलता पा रही है।


More Stories
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान