सिसवा बाजार- महराजगंज। सिसवा में आज एन्टी रोमियो टीम की सक्रियता से शोहदों के होश उड़ गए हैं, व अब दहशत में दिखाई दे रहे है।
महराजगंज के पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के निर्देश में थाना कोठीभार क्षेत्र के एंटी रोमियो टीम इंचार्ज मधु सिंह, कांस्टेबल नीतू वर्मा व उनकी टीम ने श्रावण मास में लगे मेला बहुरहवा मन्दिर व स्टेट चौराहा, रेलवे स्टेशन सहित अन्य कई स्थानों पर जांच कर शोहदों को नसीहत देते हुए उन्हें घर भेज दिया गया ।

कांस्टेबल मधु सिंह ने बताया कि एन्टी रोमियो टीम पूर्ण रूप से सक्रिय कर दिया गया है यदि कोई लड़का किसी लड़की को छेड़ते हुए मिला या किसी महिला को छेड़ने की शिकायत मिली तो पुलिस उसके साथ कड़ाई से निपटने के लिए तैयार है।


More Stories
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान