सिसवा बाजार-महराजगंज। नगर पालिका सिसवा बाजार के अध्यक्ष पद समेत विभिन्न वार्डों के लिए मतदान सकुशल संपन्न हो गया।
नगर पालिका क्षेत्र में कुल 61.28 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान के दौरान कहीं से कोई अप्रिय सूचना नहीं मिली। अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा समेत वरिष्ठ अधिकारी मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लेते रहे।
नगर पालिका को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने हेतु 29 मतदान केंद्र समेत 63 बूथ बनाए गए थे और दो जोनल मजिस्ट्रेट व 06 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान हेतु तैनात किया गया था। इसके अतिरिक्त पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी।


More Stories
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान
Gorakhpur News – गणतंत्र दिवस परेड के लिए सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका चयनित