सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा नगर पालिका परिषद से अध्यक्ष पद के लिए शकुंतला जायसवाल को भाजपा से टिकट मिलने पर लोगों ने खुशी का इजहार किया वही उनके पति गिरजेश जायसवाल का जनसम्पर्क तेज हो गया है, अपने समर्थकों के साथ पूरे क्षेत्र में जनता से मिल रहे हैं।
बताते चले सिसवा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष व सदस्य पद को चुनाव 13 मार्च को होना है, नाकांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, ऐसे में भाजपा ने अध्यक्ष पद के लिए शकुंतला जायसवाल पत्नी गिरजेश जायसवाल को टिकट देते हुए अपना उम्मीदवार बनाया है, शकुंतला जायसवाल को भाजपा से टिकट मिलने पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ गिरजेश जायसवाल के समर्थकों ने खुशियों का इजहार करते हुए चुनाव में विजय श्री दिलाने का संकल्प लिया।
वही गिरजेश जायसवाल ने अपने समर्थकों के साथ जनसम्पर्क तेज कर दिया है, पूरे क्षेत्र में जनता से मिल कर आशिर्वाद मांग रहे है।


More Stories
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान
Gorakhpur News – गणतंत्र दिवस परेड के लिए सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका चयनित