बाराबंकी। थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति ने अपने जीजा पर अपनी नाबालिक बहन को बहला-फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पीडि़त ने इस सम्बंध में पुलिस को शिकायती पत्र दिया है।
इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कारवाई शुरू की है ।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम नरैनीपुरवा के रहने वाले मो.मुस्तकीम ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में लिखा है कि मेरी नाबालिक बहन आशिया बानो उम्र करीब 13 वर्ष को मेरे जीजा मो.शरीफ पुत्र कुर्बान निवासी रायसेमपुर थाना रामपुर मथुरा ने बहला फुसलाकर अपने साथी शिवकुमार यादव पुत्र ननकऊ निवासी अहाता थाना जरवल रोड बहराइच के साथ मिलकर भगा ले गए है। इस सम्बंध में पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अभियुक्त शिवकुमार यादव और आशिया बानो को बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया है।



More Stories
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान
Gorakhpur News – गणतंत्र दिवस परेड के लिए सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका चयनित