February 21, 2026

UP One India

Leading Hindi News Website

सरहद पर तैनात देश के जवानों के साथ CM पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ले0ज0 गुरमीत सिंह ने मनाई दीपावली

सरहद पर तैनात देश के जवानों के साथ CM पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ले0ज0 गुरमीत सिंह ने मनाई दीपावली

             देहरादून। राज्यपाल ले0ज0 गुरमीत सिंह और CM पुष्कर सिंह धामी ने सरहद पर तैनात देश के जवानों के साथ दीवाली मनाई। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत  राज्यपाल और मुख्यमंत्री, दीपावली पर इस्ट कैम्प, गढवाल स्काउट, माणा पहुंचे और सेना के जवानों से मिलकर उनका हौसला बढाया। इस मौके पर उन्होंने जवानों को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी।
         उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में सरहदों पर तैनात देश के जवानों के जोश और जुनून पर हम सबको गर्व है।  राज्यपाल और CM के ईस्ट कैंप माणा पंहुचने पर सेना के जवानों ने गार्ड आफ आनर देकर उनका स्वागत किया।

error: Content is protected !!