अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र के सतीचौरा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी एक युवती देर रात शौच के लिए गई थी। उसी गांव के तीन लोगों ने जबरिया गैंग रेप किया है।मामले की तहरीर पर पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।
शनिवार को रौनाही थाने पर दी गई तहरीर में सतीचौरा क्षेत्र निवासी एक गाँव की दलित युवती का आरोप है कि देर शाम वह शौच के लिए गई थी। उसके बाद गांव निवासी एक युवक सहित दो अन्य ने उसके साथ जबरिया दुराचार किया, और मारा पीटा चीख-पुकार पर मौके पर पहुंचे भाई ने युवती की जान बचाई।भाई के पहुचने से पहले आरोपी युवको ने जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये।
रौनाही थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। युवती को मेडिकल पर भेजते हो घटना की छानबीन की जा रही है। प्रथम दृष्ट्या मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लगता है।


More Stories
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान