बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भरू गांव में शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने और विवाह से इंकार करने पर पीड़िता द्वारा कप्तानगंज थाने में गांव के ही प्रशान्त पुत्र रामसेवक के विरूद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कराने का मामला सामने आया है।
पीड़िता ने प्रशान्त पर आरोप लगाया है कि उसने शादी का झांसा देकर सम्बन्ध बनाया और जब उसने विवाह करने का दबाव बनाया तो वह मुकर गया और मारा पीटा। पीड़िता ने कप्तानगंज थाने में प्रशान्त के विरूद्ध भादवि की धारा 376, 323, 504, 506 एवं पाक्सो एक्ट के तहत नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने 3 सितम्बर को दर्ज नामजद मुकदमें के मामले में अभी तक दोषी को गिरफ्तार नहीं किया है।
पीड़िता ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य उच्चाधिकारियों को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाया है। उसे आशंका है कि यदि दोषी गिरफ्तार न हुआ तो वह उसे और उसके परिवार के साथ किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है। उसके परिवार का जीवन खतरे में है।


More Stories
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान