लड़का खेलने के बहाने लड़की को सुनसान जगह पर ले गया
मुंबई। महाराष्ट्र में अपने पड़ोस की साढ़े चार साल की बच्ची का यौन शोषण करने के आरोप में 9 साल के लड़के के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह घटना उल्हासनगर कस्बे की है। ठाणे थाने में मामला दर्ज किया गया है।
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज कराई है कि 3 अप्रैल को लड़का खेलने के बहाने लड़की को सुनसान जगह पर ले गया और उसका यौन शोषण किया। घटना का पता तब चला जब लड़की ने प्राइवेट पार्ट में दर्द की शिकायत की। वि-लवाड़ी पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉस्को) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अधिकारियों ने कहा कि लड़के को अभी तक हिरासत में नहीं लिया गया है।


More Stories
सनातन सेना की महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष बनीं श्रद्धा सिंह
मकर संक्रांति से जागेंगे सदियों से उपेक्षित मंदिर, सनातन सेना शुरू करेगी पुनः जीवनद्वार अभियान
PM Kisan Yojana 2024- मोदी 3.0 सरकार ने किसानों के लिए किया बड़ा एलान, इस दिन जारी होगी पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त