रायपुर। नाबालिग लड़की से जबरिया विवाह रचाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दरअसल लड़की स्कूल गई थी, तभी युवक उसे अगवा कर ले गया और उससे दुष्कर्म किया। उसने छात्रा की जबरदस्ती मांग भर दी और गले में मंगल सूत्र भी पहना दिया। पुलिस ने एक सप्ताह बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की 16 वर्षीय छात्रा 8वीं कक्षा में पढ़ती है। 29 दिसंबर को वह स्कूल जाने के लिए निकली थी। इसके बाद घर वापस नहीं आई। इससे परेशान परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन वह नहीं मिली। परिजनों ने रिश्तेदार व उसकी सहेलियों से भी जानकारी जुटाई, तब भी कुछ पता नहीं चला। शाम को परिजनों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने अपहरण की आशंका से अपराध दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी। बुधवार को लड़की अपने घर लौट गई और परिजनों को आप बीती बताई। तब परिजन उसे लेकर थाना पहुंचे। लड़की का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी विशाल यादव 21 वर्ष की तलाश कर उसे तोरवा क्षेत्र के देवरी खुर्द स्थित अपने मकान से पकड़ा। उसके खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


More Stories
मकर संक्रांति से जागेंगे सदियों से उपेक्षित मंदिर, सनातन सेना शुरू करेगी पुनः जीवनद्वार अभियान
PM Kisan Yojana 2024- मोदी 3.0 सरकार ने किसानों के लिए किया बड़ा एलान, इस दिन जारी होगी पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त
Heat Wave Alert – कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट, लू से राहत के आसार नहीं