फतेहपुर। बकेवर कस्बे में शनिवार की रात नशेबाजी में दोस्तों के बीच विवाद हो गया। मारपीट में एक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाए गए घायल की हालत देखकर सदर अस्पताल से रेफर कर दिया गया। जिसकी हैलट में मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में दो के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
बताया जा रहा है कि शनिवार की रात बकेवर निवासी अशोक कुमार (40) साथी जोगेन्दर और छोटू के साथ शानिवार की रात शराब पी रहा था। नशेबाजी के दौरान अशोक से जोगिंदर व छोटू विवाद करने लगे और मारपीट शुरू कर दी। जिससे वह लहूलुहान हो गया। हमलावर मारपीट करने के बाद भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सदर अस्पताल भेजा। हालत नाजुक होने पर घायल को कानपुर रेफर कर दिया गया। जिसकी रविवार सुबह कानपुर मेडिकल कालेज में मौत हो गई।
थानेदार संगम लाल प्रजापति ने बताया कि मामले में दोनों आरोपियों जोगेन्दर व छोटू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।



More Stories
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान
Gorakhpur News – गणतंत्र दिवस परेड के लिए सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका चयनित