बिलासपुर। गुटखा पान मसाला से भरे ट्रक लूटकर अज्ञात लोग फरार हो गए। मामले की रिपोर्ट तोरवा थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक कोरबा थाना क्षेत्र के गुमा चौके के पास एक मालवाहक वाहन के चालक को कब्जे में लेकर चार पहिया वाहन सवार मालवाहक ट्रक को अन्य स्थान पर ले जाकर लाखों रुपये का गुटखा लूटकर दूसरे वाहन में लोड करके फरार हो गए। वाहन चालक द्वारा थाने में मामले की रिपोर्ट लिखाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुटी हुई है। वहीं गुटखा लोड वाहन को पुलिस ने बरामद कर लिया वाहन में कुछ माल लूटेरे छोड़ दिये है।
पुलिस के अनुसार सिरगिट्टी फैक्ट्री से मालवाहक ट्रक क्रमांक सीजी 10 वाई 4250 में राजश्री गुटखा लोड करके ले जाया जा रहा था इसी दौरान लूट की घटना को सुबह के समय अंजाम दिया। पुलिस शहर में नाकेबंदी कर घटना स्थल के आस-पास लगे कैमरों की जांच में जुटी हुई है।


More Stories
मकर संक्रांति से जागेंगे सदियों से उपेक्षित मंदिर, सनातन सेना शुरू करेगी पुनः जीवनद्वार अभियान
PM Kisan Yojana 2024- मोदी 3.0 सरकार ने किसानों के लिए किया बड़ा एलान, इस दिन जारी होगी पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त
Heat Wave Alert – कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट, लू से राहत के आसार नहीं