February 14, 2026

UP One India

Leading Hindi News Website

रेलवे क्रासिंग पर महिला ने दिया बेटी को जन्म

 

रेलवे क्रासिंग पर महिला ने दिया बेटी को जन्म

          उज्जैन। बडनग़र के ग्राम पीर झालार में एक महिला ने रेलवे क्रासिंग पर ही बालिका को जन्म दे दिया। गांव तक पक्की सड़क नहीं होने के कारण फोन लगाने के बाद भी 108 एंबुलेंस व डायल 100 नहीं पहुंच सकी थी। डिलीवरी के बाद बेटी को दर्द से तपड़ता देख पिता ने उसे गोद में उठाया और 100 मीटर तक लंबी दौड़ लगा दी। इसके बाद एक लोडिंग वाहन में बेटी व नवजात को अस्पताल पहुंचाया, जहां से दोनों को उज्जैन के चरक अस्पताल रेफर कर दिया गया। नवजात की हालत नाजुक है।  

error: Content is protected !!