नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार रोजगार के लिए हानिकारक है क्योंकि वह लोगों की नौकरियां छीनने में लगी है। उन्होंने ‘सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी’ (सीएमआईई) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ”मोदी सरकार रोजग़ार के लिए हानिकारक है। वे किसी भी प्रकार के ‘मित्रहीन’ व्यवसाय या रोजग़ार को बढ़ावा या सहारा नहीं देते बल्कि जिनके पास नौकरी है उसे भी छीनने में लगे हैं।
मोदी सरकार रोज़गार के लिए हानिकारक है। वे किसी भी प्रकार के ‘मित्रहीन’ व्यवसाय या रोज़गार को बढ़ावा या सहारा नहीं देते बल्कि जिनके पास नौकरी है उसे भी छीनने में लगे हैं। देशवासियों से आत्मनिर्भरता का ढोंग अपेक्षित है।
जनहित में जारी।#Unemployment pic.twitter.com/rjvn0TyGaA
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 3, 2021
देशवासियों से आत्मनिर्भरता का ढोंग अपेक्षित है। जनहित में जारी।” गौरतलब है कि सीएमआईई की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि गत अगस्त महीने में औपचारिक और अनौपचारिक दोनों क्षेत्रों से करीब 15 लाख से अधिक लोग बेरोजगार हो गए हैं।



More Stories
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
मकर संक्रांति से जागेंगे सदियों से उपेक्षित मंदिर, सनातन सेना शुरू करेगी पुनः जीवनद्वार अभियान
PM Kisan Yojana 2024- मोदी 3.0 सरकार ने किसानों के लिए किया बड़ा एलान, इस दिन जारी होगी पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त