लखनऊ। सीएम योगी की जनसभा से पहले जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया का कार लखनऊ से झांसी तक दौरे के दौरान उन्नाव में जगह-जगह स्वागत हुआ। उन्नाव पहुंचे राजा भइया ने जनसेवा संकल्प यात्रा को लेकर नीतियों का बखान किया। इसी दरम्यान कानपुर जाते समय प्रगतिशील पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव उन्नाव में कार से उतरकर राजा भइया से मिले और उन्होंने उन्हें गले लगाया। कुछ पल दोनों की वार्ता भी हुई। इसके बाद शिवपाल कार से कानपुर रवाना हो गए। दोनों नेताओं की मुलाकात को लेकर उन्नाव राजनीतिक गलियारे में गहमा गहमी बढ़ गई।
गुरुवार सुबह शहर के गदन खेड़ा बाईपास पहुंचे राजा भइया ने कहा कि जन सेवा संगठन यात्रा का आज दूसरा चरण है। झांसी तक जा रही यात्रा का उद्देश्य है कि सभी समर्थित कार्यकर्ताओं से मिलना और नीतियों का प्रचार करना है। लगभग सभी जिलों में पार्टी के गठन की समीक्षा करना है। तभी लखनऊ कानपुर हाईवे से ही गुजर रहे शिवपाल यादव से मुलाकात के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि 1993 में विधानसभा निर्वाचित होकर आए। उसके बाद 1996 से शिवपाल से मेरे पारिवारिक संबंध हैं। यहां पर गठबंधन वाली कोई बात नहीं है। संबंध होना एक अलग बात है। राजनीतिक गठबंधन जब होगा बताया जाएगा। आज शिवपाल सिंह यादव व राजा भइया की मुलाकात चर्चा का विषय बनी रही। दोनों पार्टियों के साथ ही अन्य पार्टियों में भी हलचल तेज हो गई है। वही दोनों लोगों ने गठबंधन जैसे कोई बात स्वीकार नहीं की है। कानपुर लखनऊ हाईवे से दोनों कार्यक्रमों से ठीक आधे घंटे पहले पूर्व सीएम सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कानपुर के लिए रवाना हुए थे। उम्मीद थी कि रुकेंगे, मगर वह उन्नाव बिना रुके सीधे कानपुर निकल गए। उन्नाव पहुंचे जनसत्ता लोग पार्टी अध्यक्ष राजा भइया का फूल मालाओं से स्वागत हुआ। इसी दरम्यान शिवपाल सिंह यादव रुके तो एक दूसरे के कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका भी स्वागत किया। हाईवे पर हुई कुछ देर की मुलाकात दौरान उनके समर्थकों ने द्वय नेताओं के जिंदाबाद के जमकर नारे लगाए।



More Stories
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान