रायपुर । राजधानी के टिकरापारा इलाके में पूर्व विवाद को लेकर बाप-बेटा और दादा ने मिलकर एक युवक पर चाकू से प्राणघातक हमला कर गंभीर रुप घायल कर दिया। मामले की रिपोर्ट टिकरापारा थाने में दर्ज करायी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक अमीन किराना स्टोर्स संजय नगर निवासी शेख साबिर रजा 50 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि पूर्व विवाद को लेकर 6 सितंबर को रात 9 बजे शरीफ निजामी घर के पास आकर गाली-गलौच कर था। जिसके बाद वह अपने भतीजा साजिद व उसके दोस्त के साथ रात 10.15 बजे शरीफ निजामी को समझाने उसके घर गया था।
इसी बात पर शरीफ निजामी व उसका पिता व बेटा गाली-गलौच कर अपने पास रखे चाकू से तीनों ने प्रार्थी के भतीजे साजिद को हत्या करने की नियत से उस पर हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। जिसके बाद साजिद को बेहोशी की हालत में मेकाहारा अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने शरीफ व उसका पिता शहीदउदीन को गिरफ्तार कर लिया है तथा दादा ताजुद्दीन की तलाश में जुटी है।


More Stories
मकर संक्रांति से जागेंगे सदियों से उपेक्षित मंदिर, सनातन सेना शुरू करेगी पुनः जीवनद्वार अभियान
PM Kisan Yojana 2024- मोदी 3.0 सरकार ने किसानों के लिए किया बड़ा एलान, इस दिन जारी होगी पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त
Heat Wave Alert – कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट, लू से राहत के आसार नहीं