सिसवा बाजार-महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा सिसवा मंडल का प्रथम कार्यसमिति बैठक सिसवा स्थित राम जानकी मंदिर धर्मशाला में संपन्न हुयी, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा युवामोर्चा के ऊर्जावान व तेज तर्रार जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा रहे व विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा सिसवा मंडल के महामंत्री रामेश्वर जायसवाल व कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सूरज पांडेय द्वारा व संचालन मंडल महामंत्री रवि जायसवाल ने किया।
कार्यसमिति बैठक के साथ ही युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम का भी आयोजन हुवा जिसमें युवामोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने सभी युवाओ से संवाद किया व भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री धीरज तिवारी द्वारा भारतीय जनता युवा मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों को कुशलता पूर्वक सम्पन्न करने व आगामी चुनाव से सम्बंधित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिये जाने वाले निर्देशों के सफलतम क्रियान्वयन हेतु युवाओं को बताया गया।
कार्यक्रम में भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला महामंत्री मदन राजभर, अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री राकेश कन्नौजिया, सिसवा विधानसभा के विस्तारक विनय यादव व पूर्व सभाषद आकाश सिंह व भाजपा युवा मोर्चा सिसवा मंडल की टीम के मंडल उपाध्यक्ष अविनाश मद्धेशिया, प्रभात सर्राफ, मंडल मंत्री विवेक तिवारी,प्रदीप,अशोक,अनूप, मीडिया प्रभारी आनंद ,नवीन मद्धेशिया, कार्यकारणी सदस्य अनुज आशु ,रोशन, जयहिंद अंशु , प्रदुम्न व सभी के सहयोगी गण व क्षेत्रवासीगण मौजूद रहे।


More Stories
Mission Shakti Phase 5.0 – कोठीभार थाना की मिशन शक्ति टीम ने नवरात्रि पर सिसवा के मंदिरों में जाकर महिलाओं को किया जागरूक
Gorakhpur News- सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
Service Fortnight Programme – सिसवा CHC पर स्वास्थ्य कैम्प व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन