बगहा। बगहा से दिल दहला देने वाली खबर आ रही है, बगहा के दीनदयाल नगर में लोगों से भरी नाव गंडक नदी में डूब गई। सूचना मिलने के बाद प्रशासन की टीम गंडक नदी के आसपास के घाटों पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। नाव में करीब 25 लोगों के सवार होने की आशंका जताई गई है, अभी तक 5 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, जबकि शेष की तलाश जारी है। नाव हादसा को लेकर पूरे इलाके में अफरातफरी मची है।
मिली जानकारी के अनुसार दियारा से शहर की ओर लोगों से भरी नाव आ रही थी। नाव पर अधिक लोग सवार थे इस कारण नदी की धारा में ही नाव असंतुलित होकर डूब गई। फिलहाल राहत और बचाव का काम चला रहा है और घटनास्थल पर अधिकारी कैंप किये हुए है।



More Stories
मकर संक्रांति से जागेंगे सदियों से उपेक्षित मंदिर, सनातन सेना शुरू करेगी पुनः जीवनद्वार अभियान
PM Kisan Yojana 2024- मोदी 3.0 सरकार ने किसानों के लिए किया बड़ा एलान, इस दिन जारी होगी पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त
Heat Wave Alert – कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट, लू से राहत के आसार नहीं