रायबरेली। रायबरेली।कोतवाली क्षेत्र के बरवलिया गांव में पुत्र ने शराब के नशे में धुत होकर अपने पिता को ही लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया । पुलिस ने भुक्तभोगी पिता का मेडिकल परीक्षण कराकर घटना में नामजद पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना की तहकीकात कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के बरवलिया गांव निवासी रामदेव ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि घटना 11 सितंबर सुबह सात बजे की है ।आरोप है कि उसका बेटा रंजीत सुबह ही शराब के नशे में धुत हो गया जब उसने विरोध किया तो उसे लाठी-डंडों से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया । पुलिस ने भुक्तभोगी पिता का मेडिकल परीक्षण कराकर घटना में नामजद पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।



More Stories
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान