मथुरा। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले मांगों को लेकर बिजली संविदा कर्मियों ने शुक्रवार को कैंडल मार्च निकाला और एकजुटता का परिचय दिया।
शुक्रवार शाम को कैंट काली मंदिर क्षेत्र में कैंडल मार्च निकाला गया। संविदा कर्मचारियों की मांग है कि उनको वर्क चार्ज के तहत या मस्टरोल के तहत समायोजित किया जाए या उनकी सेलरी 18000 प्रति माह कर दी जाए। समान कार्य का समान वेतन मिले। ईएसआई में हुए घोटालों की जांच हो। संगठन के अध्यक्ष पंकज शर्मा, परविंदर कुमार, प्रदीप चौधरी आदि ने बताया कि यह धरना प्रदर्शन 15 नवंबर तक चलेगा। मार्च में जगदीश, मुकेश, गुड्डु, महेन्द्र मनोज, पंकज शर्मा, अशोक शर्मा, शिव कुमार आदि संविदा कर्मी मौजूद थे।


More Stories
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान