निचलौल-महराजगंज। सिसवा विधानसभा में कल सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन हो रहा है, जिसको लेकर तैयारी अंितम चरण मे है, सपा नेताओं के साथ प्रशासन ने भी उस स्थान का दौरा कर जायजा लिया जहां अखिलेश यादव की जन सभा होगी।
सिसवा विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुशील कुमार टिबड़ेवाल के पक्ष में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कल दोपहर निचलौल के दामोदरी पोखरे के मैदान में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे, जनसभा स्थल व हैलीपैड की तैयारी अंतिम चरण मे है, 26 फरवरी 2022 को निचलौल जनसभा में आगमन की सूचना पर पूर्व मंत्री /सिसवा विधानसभा सपा प्रत्याशी सुशील टिबड़ेवाल ने मनोज टिबड़ेवाल, सुनील सिंह, जिलाकमेटी व विधानसभा कमेटी के पदाधिकारियों सहित हेलीपैड व मंच व्यवस्था का निरीक्षण किया।


More Stories
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान