सहारनपुर। थाना सदर बाजार पुलिस को बड़ी सफलता मिली, पुलिस ने विनय हत्याकांड में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आला कत्ल भी बरामद किया है।
बताते चले कि सहारनपुर पुलिस ने 14 तारीख से लापता विनय की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। तीनों ही मृतक विनय के दोस्त थे, पुलिस ने आरोपियों के पास से आला कत्ल चाकू भी किया बरामद किया है,।
एसपी सिटी राजेश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया की हत्या का कारण पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ आपसी झगड़ा था और इसी कारण हुए विवाद के चलते तीनों दोस्तों ने विनय की पहले धारदार हथियार से हत्या की और उसके बाद शव को नहर में फेंका दिया था।
बताया जा रहा है आरोपी तीनों हत्यारे विनय के साथ ही रहा करते थे आपस में दोस्ती भी थी दोस्ती के चलते कुछ पैसे का लेनदेन भी था जिसको लेकर तीनों दोस्तों ने ही एक दोस्त को मौत के घाट उतार दिया, पुलिस ने गहनता के साथ खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है इनके पास से आला कत्ल हथियार भी बरामद किए हैं।



More Stories
Gorakhpur News – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज के विधि विभाग में संविधान के 22 भागों पर आधारित चित्रों पर विशेष व्याख्यान का हुआ आयोजन
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव