झांसी। प्रेम नगर थाना क्षेत्र के टपरिया मोहल्ला में बीती रात दरवाजे के सामने बाइक खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, देखते ही देखते एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की महिला और एक युवक की जमकर पिटाई कर दी, पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार झांसी के टपरिया मोहल्ला में बीती रात मोटरसाइकिल हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, गाली गलौज करने के बाद एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों की मारपीट करना शुरू कर दिया, जिसमें शिवम और उसकी मां आशा घायल हो गई। जिन्हें परिजनों ने उपचार के अस्पताल ले गए।
सीओ सदर अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि कल रात 8 बजे सूचना मिली थी कि हंसारी में टपरिया के पास दो पक्षों में मारपीट हुआ, दोनों पक्ष की मारपीट होने के बाद पुलिस पहुंची और घायलों को मेडिकल कराने के लिए भेजा, तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज करके आगे कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान