लखनऊ । पुलिस घेराबंदी और धरने के बीच गौतमपल्ली थाने के सामने पुलिस की गाड़ी जलने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि किसान आंदोलन को कमजोर करने के लिए पुलिस ने खुद गाड़ी जलायी होगी।
अखिलेश ने कहा कि सपा कार्यकर्ता और नेता शांति पूर्ण धरना प्रदर्शन कर रहे थे, लखीमपुर खीरी में गृहराज्यमंत्री के बेटे द्वारा कुचले गए किसानों के परिजनों से मिलने जाना चाहते हैं। ऐसे में इतनी सुरक्षा के बीच थाने के सामने पुलिस की गाड़ी कैसे जल गयी। पुलिस को जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आंदोलन को कमजोर करने और लोगों का ध्यान बंटाने के लिए गाड़ी में खुद आग लगा दिया होगा। यादव ने कहा इसी तरह से किसानों की आवाज को दबाने के लिए भाजपा नेताओं ने किसानों को कुचल दिया।



More Stories
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान
Gorakhpur News – गणतंत्र दिवस परेड के लिए सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका चयनित