कानपुर। कोतवाली कस्बे की एक महिला अपने डेढ़ वर्षीय बच्ची के साथ कस्बे के ही एक युवक के साथ फरार हो गई ।पीड़ित पति की तलाश करने पर जब कहीं कुछ पता नहीं चला तो वह कोतवाली आकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने पति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच कर पड़ताल शुरू की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली कस्बे के निवासी युवक ने शिवली पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी बीते 17 सितंबर शाम 2 बजे डेढ़ वर्षीय पुत्री को अपने साथ लेकर मोनू पुत्र राम प्रसाद निवासी कस्बा शिवली के साथ वास्ते आशनाई कहीं चली गई है। काफी तलाश करने के बाद उसका कहीं कुछ पता नहीं चला तो वह कोतवाली आकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
कोतवाल आमोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पति की तहरीर पर उसके पत्नी की गुमशुदगी दर्ज की गई है। मामले की जांच कर पुलिस ने पड़ताल शुरू की है।



More Stories
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान